UP PGT Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की upessc.up.gov.in डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की PDF फ़ॉर्मेट में अपलोड कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
1. सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद आंसर-की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब इसमें रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
4. आप अपने संबंधित विषय की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आपको बता दें कि उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह आपत्ति विंडो 12 मई से खुल चुकी है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अलग पोर्टल भी उपलब्ध कराया गया है। बता दें, उम्मीदवार 18 मई तय आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: NEET UG Re Exam Date: नीट यूजी 2026 परीक्षा की नई तारीख जल्द होगी घोषित, NTA डीजी ने दी जानकारी
कब जारी होगा रिजल्ट
आपको बता दें कि आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षक बनने का एक सुनहरा मौका है।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि इस लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई को किया गया था। इस परीक्षा भर्ती में कुल 1,92,934 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पहले दिन 9 मई को आयोजित हुई परीक्षा में 89,766 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, तो वहीं 10 मई की परीक्षा में 1.03,168 उम्मीदवार शामिल हुए।