UP PGT Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से PGT भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (UP PGT Result 2026) जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। बता दें, इस भर्ती लिखित परीक्षा में कुल 2,253 उम्मीदवार सफल घोषित हुए है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर UP PGT Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
4. अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
5. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इन 18 विषयों के लिए जारी हुए नतीजे
आयोग ने कुल 18 विषयों की सूची के लिए संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया है। इनमें कला, हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान और भूगोल शामिल हैं। इन सभी विषयों के सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में उपलब्ध करा दिए गए हैं।
2,253 उम्मीदवार सफल
बता दें कि यूपी टीजीटी भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 1,92,934 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के परिणाम 2 जून 2026 को जारी किए गए। इस लिखित परीक्षा में कुल 2,253 उम्मीदवार सफल घोषित हुए, जो अब आगे की प्रक्रिया यानि इंटरव्यू में शामिल होंगे।
कब आएंगे इंटरव्यू लेटर
आयोग के मुताबिक सफल उम्मीदवार अपने साक्षात्कार की निर्धारित तिथि से 10 दिन पहले इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 624 पदों को भरा जाएगा। इनमें बालक वर्ग के लिए 549 और बालिका वर्ग के लिए 75 पद शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पीजीटी शिक्षक के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।