UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV-PST) की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे अब इस परीक्षा में शामिल होंगे।
कब होगी PET परीक्षा
बोर्ड के नोटिस के अनुसार, PET की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी। सामान्य जनपदों में परीक्षा 7 अक्टूबर तक चलेगी। लेकिन मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद के उम्मीदवारों के लिए 8 अक्टूबर तक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों की क्लियर परीक्षा तारीख की जानकारी और टाइम एडमिट कार्ड में दी जाएगी।वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा।
दौड़ के लिए तय मानक
फिजिकल दक्षता परीक्षा में उम्मीदवारों की दौड़ का परीक्षण किया जाएगा। अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के अंदर दौड़ पूरी करनी होगी।पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। भर्ती बोर्ड के अनुसार पीईटी में सफल और असफल उम्मीदवारों की लिस्ट समिति के सदस्य के संयुक्त सिग्नेचर से तैयार की जाएगी। परीक्षा का परिणाम उसी दिन परीक्षा केंद्र के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित पीईटी एडमिट कार्ड लिंक खोलना होगा।इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी दर्ज होगी।
यह भी पढ़ें: NTA UGC NET E-Certificate: एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट किया जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड में दर्ज तारीख और समय पर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। एडमिट कार्ड के साथ बोर्ड द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें। बोर्ड ने सख्त चेतावनी दी है कि दौड़ के लिए किसी भी तरह के स्टेरॉयड या नशीली दवाओं का इस्तेमाल न करें। ऐसा पाए जाने पर उम्मीदवारों का आवेदन रद्द किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।