UP Police Bharti 2026 Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की और कटऑफ लिस्ट भी जारी किया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
4. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
14 मई तक रहेगी उपलब्ध आंसर-की
आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। आंसर-की वेबसाइट पर 14 मई तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन उम्मीदवारों को जल्द ही शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Final Result 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल फाइनल रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
12333 उम्मीदवार किए गए शॉर्टलिस्ट
बता दें कि यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए कुल 12333 उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में पुलिस एसआई के कुल 4543 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
आगे की प्रक्रिया
बता दें कि फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन मई महीने के तीसरे हफ्ते में कराया जाएगा। इसके साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन जून माह में किया जाएगा। बोर्ड की ओर से फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए जल्द ही आधिकारिक तिथियों की घोषणा की जाएगी।