UPPSC RO ARO Final Result: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से यूपी आरओ-एआरओ भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. इसमें रोल नंबर और नाम सर्च करें।
STEP 5. रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
419 अभ्यर्थियों का चयन
आपको बता दें कि यूपीपीएससी आरओ एआरओ फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर, नाम, कैटेगरी दर्ज है। फाइनल रिजल्ट में 419 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 419 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें से समीक्षा अधिकारी के लिए 338 और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए 81 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
यह भी पढ़ें: ASTRONAUT: आर्टेमिस II ने खोले करियर के नए रास्ते, युवाओं में एस्ट्रोनॉट बनने के जागे सपने, ऐसे करें तैयारी!
टॉप 10 की लिस्ट
बता दें कि यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2023 में अनिल पांडेय ने राज्य में टॉप किया है। आप यहां से टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
1. अनिल पांडे
2. आदित्य प्रताप सिंह
3. लक्ष्मी वर्मा
4. नीलेश कुमार सिंह
5. सूरज नारायण मिश्रा
6. शिवांशु शर्मा
7. हृषु श्यामली
8. शिवम पचौरी
9. मंगल सिंह
10. शिवम शुक्ला
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का आयोजन 02 व 03 फरवरी 2026 को किया गया था, जिसमें 5930 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों हेतु हिंदी टंकण की परीक्षा दिनांक 16, 17, 18 व 19 फरवरी 2026 को आयोजित की गयी थी।