UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी का नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 03/2026) जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो रही है। यह परीक्षा राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जा रही है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आपको बता दें कि यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी, जो कि 4 अक्टूबर तक चलेगी। आवेदन में सुधार के लिए 8 अक्टूबर की तारीख़ तय की गई है। वहीं परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 नवंबर को जारी किए जाएँगे।
OTR अनिवार्य
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेसन करना ज़रूरी है। बिना ओटीआर के फ़ॉर्म नहीं भरा जा सकेगा। जिन उम्मीदवारों का ओटीआर पहले से बना है, वे पुराने क्रेडेंशियल से लॉगिन करके सीधे फ़ॉर्म भर सकते हैं। नए उम्मीदवारों को पहले एटीआर पूरा करना होगा, उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी और एसटी को 500 रुपये शुल्क देना होगा और दिव्यांग लोगों को 300 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
कौन कर सकता है आवेदन
यूपी स्पेशल टीईटी का पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले टीचर्स के लिए आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत के साथ सीनियर सेकेंडरी और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की योग्यता होनी हो सकती है। इसके अलावा एनसीटीई के नियमों के तहत 45 प्रतिशत अंक के साथ सीनियर सेकेंडरी और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की योग्यता भी मान्य है। इसके अलावा पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं के लिए होगा. इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 2 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता हो सकती है। इसमें भी 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड मान्य होगी. वहीं सीनियर सेकेंडरी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों और 4 वर्षीय B.EI.Ed की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी के सरकारी स्कूलों में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अब रील्स और शॉर्ट्स के जरिए पढ़ाई करेंगे Gen-अल्फा
आवेदन कैसे करें
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
2. OTR प्रक्रिया पूरी करें।
3. लॉगिन कर 'Special TET 2026' आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
4. फ़ॉर्म में माँगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. अंत में फ़ीस जमा कर फ़ॉर्म को सबमिट कर दें।