
यूपी के मौसम में कभी सर्द कभी गर्म के हालात लगातार जारी है. फिलहाल प्रदेश के सभी जिले ग्रीन जोन की स्थिति में चल रहे हैं लेकिन अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि छठ पर्व के बाद इसकी शुरुआत हो सकती है. इसके साथ ही धुंध की स्थिति भी गंभीर हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 25, 26 और 27 अक्टूबर को मौसम जैसा है वैसा ही रहने की संभावना जताई जा रही है. जबकि पूर्वी जिलों में कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की आशंका जताई जा रही है. इस दौरान हल्की बूंदाबादी की स्थिति बन सकती है.
पूर्वी यूपी के तापमान गिरावट की आशंका
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हल्की बूंदाबादी की स्थिति के चलते पूर्वी यूपी में मिनिमम टेंप्रेचर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका जताई जा रही है. इसके साथ ही ये साफ है कि पूर्वी यूपी के रहने वाले लोगों को रात और सुबह के वक्त अच्छी ठंड का सामना करना पड़ सकता है.
प्रयागराज और कानपुर सबसे गर्म
वहीं सबसे ज्यादा तापमान प्रयागराज और कानपुर में 36 डिग्री दर्ज किया गया है. इसके बाद बहराइच में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. वहीं गोरखपुर में 33. 9, लखनऊ में 33.7 और गाजीपुर में 33.5 डिग्री अधिकतम तापमान पाया गया है.
बुलंदशहर में 17 डिग्री तापमान दर्ज
वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो सबसे कम बुलंदशहर में 17 डिग्री उसके बाद मेरठ में 18.4 डिग्री, इटावा में 19.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पाया गया है. आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में 2 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें : Bihar के रण में PM Modi की हुंकार, कांग्रेस-RJD को लपेटा, लालटेन पर दिया ये बड़ा बयान !
बच्चों बुजुर्गों के लिए मौसम खतरनाक
यूपी में जिस तरह से मौसम बदलाव के दौर में चल रहा है. उसकी वजह से लोग भारी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं. इसके साथ ही ये मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इस दौरान उनको श्वसन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती है. ऐसी स्थिति में उनका खास ख्याल रखना जरूरी है.