आधार कार्ड आज हर छोटी-बड़ी सरकारी और निजी सर्विस में जरूरी दस्तावेज बन चुका है। एडमिशन, एड्रेस प्रूफ, बैंकिंग, सब्सिडी और योजनाओं का फायदा लेने तक हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आधार से जुड़ी किसी भी सुविधा में बदलाव सीधे लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करता है। पहले आधार में मोबाइल नंबर बदलने के लिए सेंटर जाना पड़ता था, फॉर्म भरने होते थे और कागज जमा करने पड़ते थे, लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया बदल गई है।
मोबाइल नंबर अपडेट अब और आसान
UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया को पूरी तरह बदला है। अब यदि आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या आधार में दर्ज नंबर गलत है, तो बैंकिंग से लेकर OTP वेरिफिकेशन तक सारी प्रक्रियाएं अटकी रहती हैं। इसी परेशानी को देखते हुए UIDAI ने नई सुविधा शुरू की है जिसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट करना किसी ऐप में प्रोफाइल बदलने जितना आसान हो जाएगा। अब न लाइन में लगना है और न ही किसी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी।
ये भी पढ़ें : Nita Ambani का अनोखा बर्थडे गिफ्ट Tree House Learning Hub खुला बच्चों के लिए नया जादुई संसार
घर बैठे मिनटों में अपडेट होगा नंबर
पहले नंबर बदलने के लिए आधार सेंटर जाना अनिवार्य था, जहां फॉर्म, टोकन और लंबा इंतजार करना पड़ता था। नई ऑनलाइन प्रक्रिया में यह सब खत्म कर दिया गया है। अब यूजर अपने नंबर को घर बैठे अपडेट कर सकेंगे। इसमें दो चरण होंगे – OTP वेरिफिकेशन और आधार ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन। सिस्टम आपके चेहरे को UIDAI के रिकॉर्ड से मैच करेगा और तुरंत नंबर अपडेट की अनुमति दे देगा। यह सुविधा खासतौर पर बुजुर्गों और दूरदराज के इलाकों के लोगों के लिए बड़ी राहत है।
ऐसे करें नई सुविधा का इस्तेमाल
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आधार का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। एंड्रॉयड यूजर गूगल प्ले स्टोर से और iPhone यूजर ऐप स्टोर से आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में लॉगिन करने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प चुनकर पूरी प्रक्रिया घर बैठे ही पूरी की जा सकती है। न कोई दस्तावेज, न कोई सेंटर विजिट और न ही लंबा इंतजार।