UPPSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के सीनियर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 12 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
STEP 4. मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 5. फिर लॉगिन कर मांगी गई जानकारी भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 6. अंत में फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 12 पदों को भरा जाएगा, जिनमें उप-दुग्धशाला विकास अधिकारी के 6 पद, नियोजन विभाग में संयुक्त निदेशक और उप निदेशक के 2 पद, राज्य पुरातत्व निदेशालय में सहायक पुरातत्व अधिकारी के 3 पद और UPPSC उपसचिव (IT) का 1 पद शामिल है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख दिसंबर 2025 है, जबकि फॉर्म सुधारने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर और हार्डकॉपी व दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2026 तय की गई है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने की उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 105 रुपये आवेदन शुल्क है। जबकि SC/ST के लिए 65 रुपये, दिव्यांगों के लिए 25 रुपये तय किया गया है।