UPPSC APO Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोसीक्यूशन ऑफिसर (APO) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Assistant Prosecution Examination for the Post :- ASSISTANT PROSECUTION OFFICER लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड पर ये चीजें होगी दर्ज
बता दें कि प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केद्र का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हस्ताक्षर दिया होगा। डाउनलोड करने के बाद इन सभी चीजों की सही से जांच कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: CTET Answer Key 2026: सीबीएसई ने जारी किया CTET परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपीपीएससी की ओर से परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 22 मार्च, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा, जो सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 11.30 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा प्रदेश के आठ जिलों अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
आयोग ने दिया निर्देश
आयोग के निर्देश के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मोबाइल में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।