.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc0da2d10-81d6-4f58-9455-1c908975fad1&w=3840&q=75)
Step in Prayagraj: प्रयागराज में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक ने खुद का प्राइवेट पार्ट काटकर सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले खुद को एनेस्थेसिया का इंजेक्शन लगाया और फिर सर्जिकल ब्लेड से यह खतरनाक कदम उठाया। लेकिन जैसे ही इंजेक्शन का असर कम हुआ, वह दर्द से तड़पने लगा और मकान मालिक को इस बारे में बताया। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और उसे बेली अस्पताल से एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
लड़की बनने की चाहत और झोलाछाप डॉक्टर की सलाह
युवक का कहना है कि बचपन से ही उसे लगता था कि वह लड़की है, लेकिन परिवार से यह बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसने यूट्यूब पर जानकारी खोजी और कटरा में एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर एनेस्थेसिया और सर्जिकल ब्लेड खरीदा। इसके बाद कमरे में अकेले ही उसने अपने शरीर को नुकसान पहुंचाया। छात्र का दावा है कि उसे लड़कियों में कोई रुचि नहीं है और उसकी आवाज व चाल भी लड़कियों जैसी लगती है, इसलिए उसने जेंडर बदलने का फैसला लिया।
यह भी देखेंःKangana Ranaut: सुप्रीम कोर्ट से कंगना रनौत को झटका, मानहानि केस में याचिका वापस
अस्पताल में इलाज और मानसिक काउंसिलिंग की तैयारी
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर थी, समय पर भर्ती न होने पर उसकी जान जा सकती थी। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि छात्र जेंडर डिस्फोरिया की समस्या से जूझ रहा है। अब न केवल उसका इलाज किया जा रहा है, बल्कि मानसिक स्थिति को देखते हुए मनोचिकित्सक की मदद से काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में सही चिकित्सकीय मार्गदर्शन और काउंसिलिंग बेहद जरूरी है ताकि मरीज अपनी जान जोखिम में न डाले।