UPSC CMS 2026 Registration: सरकारी क्षेत्र में डॉक्टर के रूप में काम करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कंबाइड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए 1300 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में मेडिकल ऑफिसर के कुल 1358 पद भरे जाएंगे। इस परीक्षा के जरिए मुख्य रूप से दो कैटेगरी में भर्ती की जाती है। पहली कैटेगरी में केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा में जूनियर स्केल के पद पर होती है। दूसरी कैटेगरी में रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर, दिल्ली नगर निगम (MCD) में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर की जाती है।
इस दिन होगी परीक्षा
यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा दो चरणों में होती है, लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट। लिखित परीक्षा कुल 500 अंकों की होती है जबकि पर्सनैलिटी टेस्ट 100 अंकों का होता है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।