UPSC Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 मार्च 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद IES/ISS Exam 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत कुल 44 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें IES के लिए 16 पद निर्धारित किए गए हैं, जबकि ISS के लिए 28 पद तय किए गए हैं। यह दोनों सेवाएं केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Jobs 2026: इस राज्य में ग्रुप सी के 4 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
शैक्षणिक योग्यता
IES के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स या इकोनोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है। वहीं, ISS के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी या एप्लाइड सांख्यिकी विषय में बैचलर डिग्री के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि महिला उम्मीदवार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति , और दिव्यांग ,उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है।