UP Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2700 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से 2759 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 1692 सीटें निर्धारित की गई हैं. वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 573 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 213 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 6 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 275 पद तय किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: NLCIL Recruitment 2026: नैवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
कौन कर सकता है आवेदन
आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET 2025 परीक्षा पास की है। साथ ही जिस भी उम्मीदवार का पीईटी स्कोर शून्य या निगेटिव है, वे इस प्रक्रयिा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले पीईटी के स्कोर पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन पर ही निर्भर करेगा।