UP Stenographer Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए 1224 पदों को भरा जाना है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर लिखित परीक्षा का 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश के चार जनपद में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1224 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: JEE Main Admit Card 2026: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड अनिवार्य
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नबंर, परीक्षा केंद्र का नाम आदि की जांच अच्छे से कर लें और परीक्षा वाले दिन तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो आईडी साथ जरूर साथ लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
जरूरी निर्देश
आपको बता दें कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना सख्त मना है। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30-45 मिनट पहले पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। उम्मीदवार केवल नीला या काला बॉल पेन ही साथ लेकर आएं, अन्य कोई स्टेशनरी लाने की अनुमति नहीं होगी।