Vadh 2 Box Office: जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित और संजय मिश्रा तथा नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म 'वध 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 2 दिनों में ही अपने पहले पार्ट के कलेक्शन को पार कर लिया है। इस क्राइम थ्रिलर ने तीसरे दिन 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म का ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना है।
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म वध-2 ने ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 50 लाख रुपये कमाए थे, वहीं शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया और अब रविवार को तीसरे दिन भी 1.00 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। फिल्म का ओपनिंग वीकेंड का कुल कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
65 लाख कमाए थे
आपको बता दें कि पहली फिल्म ने 2022 में अपने पूरे प्रदर्शन में सिर्फ 65 लाख रुपये कमाए थे। इसकी तुलना में, सीक्वल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब तक इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। अब देखना होगा कि 'वध 2' वीकेंड के बाद कैसा प्रदर्शन करती है।
कलाकारों का अभिनय शानदार
फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की केमिस्ट्री एक बार फिर चर्चा में है। नीना गुप्ता ने मंजू मिश्रा के किरदार में पहली फिल्म के मुकाबले इस भाग में कहीं ज्यादा हिम्मत दिखाई है। वहीं, संजय मिश्रा अपने शांत लेकिन अंदर से उथल-पुथल भरे किरदार में पूरी तरह ढले नजर आते हैं। इसके साथ ही सहायक भूमिकाओं में कुमुद मिश्रा, अमित के सिंह, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा और शिल्पा शुक्ला ने भी कहानी को मजबूती दी है।
यह भी पढ़ें: Sara Arjun: सारा अर्जुन की रॉयल साड़ी में धांसू एंट्री, 'छोटी ऐश्वर्या' अब बन रही बॉलीवुड की नई क्वीन
फिल्म की कहानी
बता दें कि फिल्म की शुरुआत 1994 से होती है जहां मंजू देवी (नीना गुप्ता) को डबल मर्डर के इल्जाम में 28 साल की सजा सुनाई जाती है। 28 साल से मंजू जिस जेल में बंद हैं उसी जेल का गार्ड शंभुनाथ मिश्रा (संजय मिश्रा) उससे प्यार करता है। शंभु जेल की सब्जियां चुराकर बाहर बेचता है और मंजू को जो भी मदद चाहिए होती है वो उसे उपलब्ध कराता है। इसी बीच प्रकाश सिंह (कुमुद मिश्रा) को जेल का नया अधीक्षक नियुक्त किया जाता है।
फिल्म का आखिरी भाग दिलचस्प
दूसरी तरफ जेल के एक बिगड़ैल कैदी केशव (अक्षय डोगरा) की, 23 वर्षीय महिला कैदी नैना (योगिता बिहानी) पर नजरें खराब हो जाती हैं। एक रात कुछ ऐसा होता है कि प्रकाश, केशव की पिटाई कर देता है जिसके बाद केशव जेल से गायब हो जाता है। जांच बैठती है और पड़ताल करने के लिए इंस्पेक्टर अतीत सिंह (अमित के सिंह) जेल आते हैं। आगे की पूरी कहानी केशव को ढूंढने और उसके साथ क्या हुआ? इस बारे बात करती है।