Vaibhav Suryavanshi: बिहार के युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई शतक नहीं बल्कि उनकी गैरमौजूदगी है। जी हां सीबीएसई (CBSE) की 10वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी एग्जाम सेंटर नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कैंप और अपने क्रिकेट कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसपल ने जानकारी दी है।
पहले पेपर में वैभव सेंटर नहीं पहुंचे
आपको बता दें कि इससे पहले वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया था कि व्यस्त कार्यक्रम की वजह वैभव इस साल 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। अब अपने पहले पेपर में वैभव सेंटर नहीं पहुंचे हैं। प्रिंसपल एनके सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन वैभव सेंटर नहीं आए हैं। आज पहला पेपर गणित का था।
यह भी पढ़ें: SSC GD Score Card 2026 Link: एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
'हमें उम्मीद थी कि वह परीक्षा देने आएंगे'
समस्तीपुर के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने बताया कि सीबीएसई की पॉलिसी के मुताबिक हमने उनके नाम के आगे अनुपस्थित लिख दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वैभव की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। एनके सिन्हा ने आगे कहा कि इसके लिए अगर बच्चा नहीं आता है तो जानकारी दी भी नहीं जाती है। इस वजह से हम लोग अपने अनुसार जो बच्चा नहीं आता है उसके नाम के आगे अनुपस्थित लिख देते हैं। हमें उम्मीद थी कि वह परीक्षा देने आएंगे, लेकिन अन्य कई जिम्मेदारियां हैं। हो सकता है क्रिकेट मैच हो या अभ्यास हो। मुझे लगता है कि वह अगली परीक्षा जरूर देंगे।"
क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं
वैभव सूर्यवंशी इन दिनों कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में अंडर-19 विश्व कप 2026 में उन्होंने अपने बल्ले से खूब कहर ढाया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वैभव ने 7 पारियों में 62.71 की औसत और 169.50 की स्ट्राइक रेट से 439 रन जड़े थे। इस दौरान उन्होंने 1 सेंचुरी और 3 फिफ्टी लगाई थीं।