.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D41712e3f-dd5c-4701-b0a9-115718c22c90&w=3840&q=75)
Viral baby Gorilla: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को चौंका दिया है। इस वीडियो में एक गोरिल्ला का बच्चा नदी किनारे बैठा नजर आता है, तभी कुछ मगरमच्छ उसे घेर लेते हैं। माहौल इतना डरावना हो जाता है कि हर कोई स्क्रीन पर टकटकी लगाकर देखने लगता है। लेकिन जैसे ही मगरमच्छ हमला करने को बढ़ते हैं, तभी एक बड़ा गोरिल्ला (संभवत: पिता) तेजी से आता है और अपने बच्चे को खींचकर बाहर निकाल लेता है। इस बहादुरी भरे पल को देखकर कई लोग भावुक हो गए।
वीडियो की हकीकत क्या है?
हालांकि पहली नजर में यह वीडियो असली लगता है, लेकिन जब इसे गौर से देखा गया तो पता चला कि यह क्लिप असली नहीं है। विशेषज्ञों और कुछ यूज़र्स ने बताया कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है। गोरिल्ला और मगरमच्छों की हरकतें इतनी परफेक्ट और स्मूद थीं कि यह किसी कैमरे से रिकॉर्ड की गई असल घटना नहीं हो सकती। यही कारण है कि यह वीडियो कंप्यूटर जनरेटेड माने जाने लगा है।
यह भी देखेंःOversleeping Effects: अधिक नींद बन सकती है समय से पहले मौत की वजह, नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर यूज़र्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले। किसी ने इसे इमोशनल बताया, तो किसी ने फेक करार दिया। एक यूज़र ने लिखा, "भाई, मैं तो सच में डर गया था!" वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि AI की तकनीक अब इतनी आगे बढ़ चुकी है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। कुछ ने इसे भ्रामक बताया, तो कुछ ने इसकी क्वालिटी और भावनात्मक प्रस्तुति की तारीफ की।