.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Daaa72a27-65dc-49c2-8e3f-3d7d385bc9f3&w=3840&q=75)
Viral Video: एक मां के जज़्बे और ममता की ताकत को दिखाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक हंस अपने नन्हे बच्चों को शिकारी पक्षी सीगल से बचाने के लिए जान की बाजी लगा देती है। वीडियो में नजर आता है कि जैसे ही सीगल बच्चों पर झपटता है, मां हंस तुरंत हमलावर बन जाती है और बिना डरे उससे भिड़ जाती है। यह दृश्य इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है और मां की ताकत को सलाम किया जा रहा है।
सीगल पर भारी पड़ी मां हंस की बहादुरी
सीगल एक ऐसा पक्षी है जो अपने शिकार को झपटने में माहिर होता है। लेकिन इस बार उसका सामना एक ऐसी मां से हुआ जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती थी। जैसे ही सीगल ने हंस के बच्चों पर हमला किया, मां हंस ने बिना एक पल गंवाए जोरदार हमला बोल दिया। वह बार-बार अपनी चोंच से सीगल पर वार करती रही, जिससे शिकारी पक्षी बुरी तरह घबरा गया और जान बचाकर भागने को मजबूर हो गया। इस मंजर को देखकर हर कोई मां की हिम्मत की तारीफ कर रहा है।
यह भी देखेंःHome Loan: होम लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान
सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स बोले- मां से टकराने वाला कभी नहीं जीत सकता
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gunsnrosesgirl3 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं। लोग कमेंट्स में मां हंस की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक मां से लड़ने की हिम्मत तो मौत भी नहीं करता, ये सीगल तो फिर भी परिंदा था।" दूसरे ने कहा, "मां की ताकत से बड़ा कोई अस्त्र नहीं होता।" यह वीडियो इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि मां चाहे इंसान हो या पक्षी, अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
यहां देखें वायलर वीडियो-
Mother swan keeping her babies safe from a seagull
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) July 30, 2025
pic.twitter.com/PFf81vtruS