
Viral Video: आजकल का ट्रेंड कुछ ऐसा हो गया है कि लोग दिखने के चक्कर में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपने बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए खतरनाक तरीका अपनाता है। वीडियो में युवक खुद ही अपने बालों में आग लगा लेता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में यही सवाल उठता है कि स्टाइल के लिए आखिर कोई अपनी जान से खिलवाड़ कैसे कर सकता है?
‘फायर हेयरकट’ के पीछे का जुनून बन सकता है जानलेवा
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पहले माचिस की तीली जलाता है और फिर उसे सीधे अपने बालों के पास ले जाकर आग लगा देता है। आग लगने के बाद भी वह बिना डरे बालों में कंघी करता रहता है और कुछ ही पलों में आग अपने आप बुझ जाती है। यह पूरी प्रक्रिया इतनी तेजी से होती है कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। यह स्टंट आजकल के ‘फायर हेयरकट’ ट्रेंड का हिस्सा है, जिसमें लोग स्टाइल के चक्कर में ऐसे खतरनाक तरीके अपना रहे हैं।
यह भी देखेंःहरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में अचानक मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, ये वजह सामने आई
यूजर्स बोले– ‘बाल कटवाने में जान जोखिम में क्यों डालना?’
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @reveriekeona नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने लाइक किया है। इस पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बाल कटवाने में इतना रिस्क क्यों लेना?" तो दूसरे ने मजाक में कहा, "अब ये लड़का अगली बार बाल कटवाने से पहले सौ बार सोचेगा।" हालांकि ये मजेदार लग सकता है, लेकिन इस तरह के स्टंट लोगों की जिंदगी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।