Vivo New Launch: वीवो ने भारत में हाल ही में अपना नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया है, जो कंपनी के T5 सीरीज़ का चौथा डिवाइस है। Vivo T5 5G में दमदार परफ़ॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और कई बेहतरीन फ़ीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फ़ोन में क्या-क्या फ़ीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी क़ीमत पर लॉन्च किया गया है।
कब शुरू होगी सेल
आपको बता दें कि इस फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जिसमें Royal Bronze और Silver Green कलर शामिल है। इस फोन की सेल 9 सितंबर से शुरू होगी। फोन की सेल Flipkart, Vivo e-store और दूसरे रिटेल चैनल्स के जरिए शुरू होगी।
कितनी है क़ीमत
क़ीमत की बात करें, तो इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये है। जबकि इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं इस फ़ोन के टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है। इतना ही नहीं लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर Axis Bank, SBI और HDFC Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
मिलेंगे ये फ़ीचर्स
Vivo T5 5G में 6.83 इंच की 1.5K 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 + IP69 रेटिंग भी मिली है। डिवाइस में 4nm बेस्ड MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिल रहा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जहां 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Smart Tv Warning: स्मार्ट टीवी का माइक बन सकता है प्राइवेसी का ख़तरा; तुरंत बदले ये सेटिंग्स, जानें तरीक़ा
फ़ोन का कैमरा
इस डिवाइस के पिछले हिस्से में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ मिल रहा है। साथ ही फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा है, जबकि डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।