Vivo New Launch: वीवो कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई ‘वी70’ सीरीज लेकर आने वाली है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo V70 और Vivo V70 Elite पेश किए जाएंगे। वीवो भारत में वी-सीरीज के तहत पहली बार Elite वेरिएंट को लॉन्च करेगा। वैसे तो कंपनी की ओर से अभी तक तारीख अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन ताजा लीक में लॉन्च डेट सामने आ गई है।
इस दिन हो सकता है लॉन्च
आपको बता दें कि लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने Vivo V70 series को 19 फरवरी को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। यह जानकारी टिपस्टर संजू चौधरी ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए दी है। लीक में दावा किया गया है कि 19 फरवरी को Vivo V70 और Vivo V70 Elite भारत में लॉन्च होंगे और फिर 24 फरवरी से इन्हें सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं, Android Headline की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo V70 Elite स्मार्टफोन को भारत में 50 हजार रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo V70 स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो इसे 40,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च होंगे।
यह भी पढ़ें: Oneplus New Launch: 200MP कैमरा के साथ आ सकता है OnePlus 16, फीचर्स हुए लीक
मिल सकते हैं ये फीचर्स
मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों फोन को 6.59-इंच OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo का दावा है कि इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किए जाएंगे।
कितनी दमदार बैटरी
Vivo V70 Elite स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिप मिलेगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि V70 सीरीज के स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।