DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 के लिए आज मतदान हो रहा है। चार मुख्य पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटो की गिनती कल यानि 19 सितंबर नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और AISA-SFI गठबंधन के बीच है।
वोटिंग की टाइमिंग
आपको बता दें कि मतदान दो शिफ्ट में कराया जाएगा। दिन की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वोट डाल सकते हैं। वहीं शाम की कक्षाओं के छात्रों के लिए मतदान का समय दो बार 3:00 बजे से शाम 7:30 बजे रखा गया है। छात्र ईवीएम मशीन के जरिए वोट डाल सकते हैं। वहीं, मतगणना कल यानि 19 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
अध्यक्ष पद पर 7 प्रत्याशी
डीयू में इस बार अध्यक्ष पद पर 7 प्रत्याशी है। अध्यक्ष के लिए एबीवीपी ने यश डबास, एनएसयूआई ने विजय शंकर मीणा और एआईएसए-एसएफआई गठबंधन ने अन्य रतूड़ी को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा अशमित कुमार, एजाज मंसूरी, समर्थ बेनीवाल और समीर कुमार भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में है।
उपाध्यक्ष के लिए 5 प्रत्याशी
वहीं, उपाध्यक्ष के लिए 5 प्रत्याशी है, जिसमें एबीवीपी से इशू मौर्य, एनएसयूआई से वीर छत्रथ और एआईएसए-एसएफआई से अक्षत शिखर चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा अरन्या सिंह राठौड़ और दीपांशु शौकीन भी इस पद के उम्मीदवार है।
सचिव पद के लिए 4 प्रत्याशी
सचिव पद के लिए एबीवीपी ने रिया छाबड़ी, एनएसयूआई ने नम्रता चौधरी और एआईएसए-एसएफआई ने स्टैंजिन डेसक्यॉन्ग को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पंकज कुमार भी चुनाव लड़ रहे हैं।
संयुक्त सचिव पद 4 प्रत्याशी
संयुक्त सचिव पद पर 4 प्रत्याशी है, जिसमें लक्ष्य राज सिंह (ABVP), गोपाल चौधरी (NSUI), परिजात (AISA-SFI) है। इसके अलावा विशेष यादव भी इस पद के लिए मैदान में है।
यह भी पढ़ें: UGC NET June Re-Exam Result: यूजीसी नेट री-एग्जाम का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
सुरक्षा के कड़ें इंतजाम
बता दें कि कैंपस में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। नॉर्थ कैंपस को 5 जोन और 23 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ दी गई है और चंद्रबाग रोड, रोबिन रोड तथा यूनिवर्सिटी रोड जैसे प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।