IIT Placement: अगर आपका सपना देश के टॉप IIT से पढ़ाई करके करोड़ों रुपये का सैलरी पैकेज पाने का है, तो आपके लिए एक बेहद जरूरी बात जानना जरूरी है। IIT में सिर्फ एंट्री पा लेना ही काफी नहीं होता, बल्कि आप कौन सी ब्रांच चुनते हैं, यह आपके भविष्य की कमाई तय करता है। पिछले कुछ सालों के प्लेसमेंट के आंकड़े बताते हैं कि देश के बड़े IIT में सबसे ज्यादा करोड़ों के ऑफर ज्यादातर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्रों को मिले हैं।
सबसे ज्यादा बड़ा पैकेज किस ब्रांच के छात्रों को मिला
आपको बता दें कि IITs कभी भी हाईएस्ट पैकेज पाने वाले छात्रों के नाम और उनकी ब्रांच का खुलकर खुलासा नहीं करते, लेकिन उनकी ऑफिशियल प्लेसमेंट रिपोर्ट्स से यह साफ हो जाता है कि सबसे ज्यादा बड़ा पैकेज किस ब्रांच के छात्रों को मिला है। आइए जानते हैं देश के 5 बड़े IITs के प्लेसमेंट के पैकेज के बारे में और किस ब्रांच के छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।
IIT बॉम्बे
IIT बॉम्बे देश के सबसे पसंदीदा संस्थानों में से एक है। हाल ही के प्लेसमेंट सीजन में यहां रिकॉर्ड 3.67 करोड़ रुपये सालाना का इंटरनेशनल पैकेज मिला। IIT ने हाईएस्ट पैकेज पाने वाले छात्र का नाम और ब्रांच नहीं बताई। हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्रों को सबसे ज्यादा बड़े ऑफर मिले।
IIT दिल्ली
IIT Delhi का प्लेसमेंट भी हर साल चर्चा में रहता है। इस संस्थान में भारत और विदेश की कई दिग्गज कंपनियाँ पहुंचती हैं। यहां करीब 2.5 करोड़ रुपये तक का इंटरनेशनल पैकेज मिला IIT ने highest package पाने वाले छात्र की जानकारी नहीं दी. लेकिन पिछले कुछ सालों के प्लेसमेंट के आंकड़े बताते हैं कि CSE के छात्रों को सबसे ज्यादा बड़े पैकेज मिले।
IIT खड़गपुर
IIT Kharagpur में भारत और विदेश की कई दिग्गज कंपनियां पहुंचती हैं। यहां का हाईएस्ट पैकेज करीब 2.68 करोड़ रुपये रहा। यहां भी CSE के छात्रों ने बाजी मारी और कई छात्रों को विदेशों में काम करने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें: UP TET 2026: यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत; टीईटी परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी
IIT कानपुर
आईआईटी कानुपर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी काफी अच्छा है। यहां सबसे बड़ा इंटरनेशनल ऑफर करीब 1.9 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा। प्लेसमेंट के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर भी CSE के छात्रों को सबसे ज्यादा हाई पैकेज वाली नौकरियां मिलीं।
IIT मद्रास
देश के टॉप संस्थानों में गिने जाने वाले IIT मद्रास में छात्रों को करीब 1.31 करोड़ रुपये तक का हाईएस्ट पैकेज मिला। प्लेसमेंट के आंकड़े बताते हैं कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरंग यानी CSE के छात्रों को सबसे ज्यादा बड़े पैकेज और सबसे अच्छा एवरेज पैकेज मिला।
कौन सी ब्रांच दिलाती है सबसे ज्यादा हाई पैकेज
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Apple, Qualcomm और Jane Street हर साल इन IITs में पहुंचती हैं। अगर पिछले कुछ सालों के प्लेसमेंट के आंकड़े देखें तो CSE सबसे ज्यादा हाई पैकेज दिलाने वाली ब्रांच है। हालांकि सिर्फ कंप्यूटर साइंस ब्रांच चुन लेने भर से ही करोड़ों का पैकेज नहीं मिल जाता। इसके लिए छात्रों को कोडिंग में एक्सपर्ट होना पड़ता है, नई तकनीकों को सीखना पड़ता है, अच्छी जगह से इंटर्नशिप करनी होती है और लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करना होता है।