Heavy rain alert: देश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। ठंड और मानसून के बाद अब जनवरी के आखिर में बारिश का एक नया दौर देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 29, 30 और 31 जनवरी को देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के चलते यह बदलाव देखने को मिलेगा।
तेज हवा का भी असर
दक्षिण भारत के केरल राज्य में लगातार सक्रिय मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 से 31 जनवरी के बीच राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
आंधी का अलर्ट
तमिलनाडु में भी मौसम का मिज़ाज बदला हुआ रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में इन तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और तेज झोंकों के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
यह भी देखेंःPlane Crash: अजित पवार के विमान हादसे के बाद पायलट के रिकॉर्ड पर सवाल, पुराने निलंबन की जानकारी आई सामने
उत्तर भारत में बारिश और बर्फ
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 से 31 जनवरी के बीच भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
कई जगह अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है। दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में 29 जनवरी को बादल बरस सकते हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।