ICAI CA Foundation Result 2026: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जल्द ही सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इंस्टीट्यूट के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं.
2. इसके बाद CA Foundation September 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब तक आ सकता है रिजल्ट
ताजा अपडेट्स के अनुसार रिजल्ट बहुत ही जल्द इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है। हालांकि संस्थान ने अभी तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
कब हुई थी परीक्षा
ICAI ने देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया गया था। अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: IBPS में निकली वैकेंसी; 73 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
क्या है पासिंग क्राइटेरिया
ICAI के नियमों के अनुसार, सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी चारों पेपरों को मिलाकर कुल न्यूनतम 50% एग्रीगेट (यानी 400 में से कम से कम 200 अंक) प्राप्त करना अनिवार्य होता है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्र अगले चरण यानी सीए इंटरमीडिएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करने के योग्य हो जाएंगे।