How to Sell Old iPhone: अगर आप Apple का नया iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं, तो घर में पड़ा पुराना फोन इसमें आपकी मदद कर सकता है। नए iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo पर होने वाले खर्च को आप अपना पुराना फोन बेचकर आसानी से कम कर सकते हैं। पुराना iPhone बेचने के लिए आज कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। तो आइए ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में जहां आप घर बैठे अपने पुराने फोन सही कीमत पर बेच सकते हैं।
Cashify
यह पुराना फोन बेचने के लिए एक लोकप्रिया प्लेटफॉर्म है। यहां अपने iPhone का मॉडल, स्टोरेज, खरीदारी का साल और फोन की कंडीशन दर्ज करने पर अनुमानित कीमत पता चल जाती है। Cashify घर से फोन पिकअप करने और मैके पर ही पेमेंट की सुविधा देता है।
Flipkart
फ्लिपकार्ट पर भी आप पुराने स्मार्टफोन को बेच सकते हैं। इसमें बेचने और Buyback के विकल्प मिलते हैं। अगर आप नया फोन खरीदते समय पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको विशेष एक्सचेंज ऑफर्स और छूट भी मिल सकती है।
Apple Trade In
अगर आप सीधे Apple स्टोर या वेबसाइट से नया iPhone खरीद रहे हैं, तो Apple Trade In का फायदा उठा सकते हैं। इसमें आपके पुराने फोन की कीमत सीधे नए डिवाइस के दाम में से घटा दी जाती है।
Ovantica
पुराना iPhone बेचने के लिए यह भी एक अच्छा विकल्प है। यहां भी फोन की कंडीशन और मॉडल के हिसाब से रीसेल वैल्यू तय होती है।
यह भी पढ़ें: Apple iPhone price hike India: नए iPhone के आते ही महंगे हुए iPhone 16 से लेकर iPhone 17 तक, चेक करें नई रेट लिस्ट
फोन की कीमत पर किन बातों पर करती है निर्भर
पुराने iphone की रीसेल वैल्यू सिर्फ उसके मॉडल पर तय नहीं होती है। फोन की स्क्रीन पर खरोंच है या नहीं, बॉडी की हालत कैसी है, कैमरा और स्पीकर ठीक काम कर रहे हैं या नहीं और बैटरी की स्थिति कैसी है, इन चीजों का भी असर पड़ सकता है। अगर फोन साफ-सुथरा है और उसमें कोई बड़ी खराबी नहीं है तो आपको बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद रहती है।