iPhone Duo Launch Price: Apple ने अपना पहला फोल्डेबर स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। 7.6 इंट की फोल्डेबल स्क्रीन और लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट वाले इस लग्जरी फोन ने अपनी खूबियों के साथ-साथ अपनी भारी-भरकम कीमत से भी सबसे ध्यान खींचा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि Duo को भारत, अमेरिका, दुबई और हांगकांग में इसकी कीमत कितनी है और कहां इसे खरीदना सबसे सस्ता पड़ेगा।
किस देश में कितनी है कीमत
बता दें कि अमेरिक में iPhone Duo की शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर है जो भारतीय रूपये में करीब 1.90 लाख रुपये होती है। हांगकांग में इसकी शुरुआती कीमत HK$ 17,499 है, भारतीय रुपये में करीब 2.12 लाख रुपये है। वहीं दुबई में इसकी शुरुआती कीमत AED 8,499 है, जो भारतीय रुपये में करीब 2.2 लाख रूपये है।
भारत में कितनी है कीमत
भारत में iPhone Duo के कीमत की बात करें, तो इसके 256GB स्टोरेज की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900, 1TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 और टॉप वेरिएंट 2TB की कीमत 4,49,900 रुपये रखी है।
कहां खरीदना है सबसे सस्ता
इस हिसाब से देखा जाए तो अमेरिका में iPhone Duo की कीमत सबसे कम है। इसके बाद हांगकांग और दुबई जैसे बाजार आते हैं। भारत में इसकी कीमत सबसे ज्यादा है। भारत की तुलना में अमेरिका में यह फोन 1 लाख रुपये तक सस्ता मिल रहा है। वहीं, हांगकांग और दुबई दोनों ही जगह पर यह फोन भारत के मुकाबले करीब 80,000 से 87,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Apple का बड़ा धमाका! 14 सितंबर को आ रहा है iOS 27, जानें कौन से iPhone में चलेगा Siri AI
विदेश से खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आपको बता दें कि विदेश से फोन खरीदते समय केवल कीमत देखना काफी नहीं होता है। लोकल टैक्स, कस्टम ड्यूटी, वारंटी, नेटवर्क बैंड और SIM सपोर्ट जैसी चीजों को भी ध्यान में रखना चाहिए।