Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल पैदा कर दी है। धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से एक ही सवाल गूंज रहा था—आखिर इस फिल्म का सबसे खूंखार विलेन 'बड़े साहब' कौन है? सोशल मीडिया पर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि इस रोल में इमरान हाशमी या सलमान खान की सरप्राइज एंट्री हो सकती है, लेकिन अब इस राज से पर्दा हट चुका है।
कौन है 'बड़े साहब'
आपको बता दें कि 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से ही चर्चाएं थीं कि फिल्म में बड़े साहाब कौन हैं। फिल्म के पहले पार्ट में बड़े साहब की चर्चा हुई थी, लेकिन बड़े साहब कौन है, इसका खुलासा नहीं किया गया था। इस किरदार को लेकर लोगों में काफी हाइप बना हुआ था, चर्चा थी कि इमरान हाशमी, सलमान खान या अक्षय कुमार इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभा सकते हैं। हालांकि धुरंधर 2 को देखने के बाद सस्पेंस खत्म हो चुका है। फिल्म में 'बड़े साहब' का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर आधारित है, जिसे प्रतिभाशाली अभिनेता दानिश इकबाल ने निभाया है।
क्या है 'बड़े साहब' का मिशन?
'बड़े साहब' यानि दानिश इकबाल को फिल्म में बिस्तर पर बीमारियों से ग्रसित दिखाया गया है और काफी उम्रदराज दिख रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे 'बड़े साहब' भारतीय खुफिया एजेंसियों को चकमा देकर अपना साम्राज्य फैलाते हैं। मनोज बाजपेयी का लुक और उनके डायलॉग्स ने सिनेमाघरों में सीटियां बजने पर मजबूर कर दिया है।
दानिश एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर
बता दें कि दानिश एक अवॉर्ड विनिंग एक्टर और थिएटर की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उन्हें दर्शकों ने वेब सीरीज 'महारानी 2' में 'दिलशाद मिर्जा' के दमदार रोल में खूब पसंद किया था। हाल ही में वह नाना पाटेकर की फिल्म 'संकल्प' में भी नजर आए थे।
स्टार कास्ट
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त भी अपने पुराने किरदारों में लौट आए हैं। फिल्म की कहानी को साल 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के सीधे सीक्वल के रूप में पेश किया गया है। वहीं, थिएटर मालिकों के मुताबिक, 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को लंबी छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिलने वाला है।