AC Blast: दिल्ली के विवेक विहार में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि रिहायशी बिल्डिंग में लगे AC में ब्लास्ट के कारण यह आग लगी थी। गर्मी का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) का यूज बढ़ जाता है, आए दिन AC में ब्लास्ट होने की खबरें सामने आती रहती हैं। अगर आप एसी यूज करते हैं तो आपको यह जानना बहुत जरूरी है कि किन कारणों से AC में ब्लास्ट होता है। आइए जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण और बचाव के तरीके क्या है।
क्यों फटता है AC?
गैस लीकेज और प्रेशर: AC के कंप्रेसर में रेफ्रिजरेंट गैस होती है। अगर पाइपलाइन में लीकेज हो और गैस का दबाव असामान्य रूप से बढ़ जाए, तो कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है और वह फट सकता है।
वॉल्टेज ऊपर-नीचे होने के कारण- अगर आप किसी ऐसे एरिया में रहते हैं, जहां वॉल्टेज ऊपर-नीचे होते हैं तो आपको स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप बिना स्टेबलाइजर के एसी यूज करते हैं, तो वॉल्टेज फ्लकचुऐशन के कारण एसी के कंप्रेशर और दूसरे पार्ट्स डैमेज हो सकते हैं।
आउटडोर यूनिट का वेंटिलेशन: अगर आउटडोर यूनिट ऐसी जगह है जहाँ हवा का वेंटिलेशन सही नहीं है, तो वह जल्दी गर्म हो जाती है।
ओवरयूज- चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी को लगातार चलाते हैं। इस कारण इसके कंप्रेशर पर असर पड़ता है और इसके ओवरहीट होने का खतरा बना रहता है। कंप्रेशर के ओवरहीट होने और अत्याधिक गर्मी से इसमें आग लगने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें: YouTube New Feature: अब वीडियो देखते समय नहीं रुकेगा काम! कंपनी ने रोलआउट किया नया जादुई फीचर
सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- हर सीजन की शुरुआत में और बीच-बीच में पेशेवर मैकेनिक से AC की जांच जरूर कराएं।
- एसी को लगातार कई घंटों तक यूज करने से बचना चाहिए। बीच-बीच में कंप्रेसर को ठंडा होने का समय दें।
- वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें।
- सुनिश्चित करें कि आउटडोर यूनिट धूप से बची रहे और उसके आसपास हवा के निकलने के लिए पर्याप्त जगह हो।
- एसी में गैस लीक हो रही है तो इसे यूज न करें और तुरंत इसकी रिपेयरिंग करवाएं।