YouTube New Feature: यूट्यूब अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक शानदार तोहफा पेश कर रहा है। अब आपको वीडियो देखने के लिए ऐप में ही अटके रहने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी अपने पॉपुलर Picture-in-Picture (PiP) फीचर को अब दुनियाभर के ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने का फैसला किया है। पहले यह फीचर केवल 'प्रीमियम' सब्सक्राइबर्स या चुनिंदा देशों तक ही सीमित था, लेकिन अब इसका विस्तार किया जा रहा है।
पहले कहां और किसे मिलता था ये फीचर
आपको बता दें कि पहले PiP फीचर अमेरिका के बाहर सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध था जबकि अमेरिका में कुछ नॉन-प्रीमियम यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते थे। लेकिन अब Google ने पुष्टि की है कि आने वाले समय में यह फीचर दुनियाभर के सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
क्या है यह नया बदलाव?
इस नए अपडेट के बाद, आप यूट्यूब पर वीडियो देखते समय जैसे ही 'होम' बटन दबाएंगे या स्वाइप-अप करेंगे, वीडियो बंद होने के बजाय एक छोटी सी फ्लोटिंग विंडो (Floating Window) में बदल जाएगा। यह छोटी स्क्रीन आपके फोन के मेन डिस्प्ले पर दिखेगी, जिससे आप वीडियो देखते-देखते व्हाट्सएप पर चैट कर सकेंगे, ईमेल पढ़ सकेंगे या इंटरनेट ब्राउज कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Cell Broadcast Alert: मोबाइल पर सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट मैसेज मिलने का क्या है मतलब? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह
फ्री यूजर्स के लिए शर्त
आपको बता दें कि गैर-प्रीमियम (Free) यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल केवल 'नॉन-म्यूजिक' कंटेंट (जैसे- ब्लॉग, न्यूज, ट्यूटोरियल) के लिए ही कर पाएंगे। अगर आप यूट्यूब पर गाने या म्यूजिक वीडियो सुनते समय उसे बैकग्राउंड में चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए अभी भी YouTube Premium सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।
सेटिंग्स कैसे चेक करें?
अगर आपके फोन में यह अभी काम नहीं कर रहा है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. YouTube ऐप की Settings में जाएं।
2. General या Playback ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. वहां Picture-in-Picture को ऑन (Toggle On) कर दें।