GenZ iPod Trend: आजकल की युवा पीढ़ी म्यूजिक सुनने के लिए स्मार्टफोन छोड़कर पुराने Apple iPod का इस्तेमाल करने लगी है। हालांकि एप्पल ने 2022 में ही iPod को बनाना बंद कर दिया था, लेकिन युवाओं के बीच पुराना म्यूजिक प्लेयर एक बार फिर से ट्रेंड में आय गया है। इस ट्रेंड के पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं आखिर युवाओं के बीच iPod क्यों इतना लोकप्रिय है।
क्या होता है iPod
आपको बता दें कि एप्पल कंपनी ने म्यूजिक सुनने के लिए iPod बनाया था। इसमें आप आसानी से गाने स्टोर करके कहीं भी सुन सकते हैं। इसमें स्टोर गाने चलाने के लिए आपको इंटरनेट या सिम कार्ड की जरूरत नहीं होती। कंपनी ने इसे पहली बार 2001 में लॉन्च किया था। लेकिन स्मार्टफोन आने के बाद iPod की डिमांड कम होने लगी थी। लेकिन आजकल एक बार फिर iPod ट्रेंड में आ गया है।
युवाओं में क्यों लोकप्रिय है iPod?
डिजिटल डिटॉक्स
आजकल के युवा खुद को डिजिटल डिवाइस से दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। वे स्मार्टफोन के लगातार इस्तेमाल और सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन से बचने के लिए iPod का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। iPod में न तो इंटरनेट की जरूरत पड़ती है और न हीं इसमें कोई सोशल मीडिया ऐप है। इसमें बिना किसी डिस्टर्बेंस के केवल गाने सुने जा सकते हैं।
स्ट्रीमिंग एल्गोरिदम से दूरी
कई म्यूजिक ऐप्स में ऐसा एल्गोरिदम काम करता है, जो यूजर्स को बार-बार एक ही तरह के गाने सुनाता है। इससे कुछ समय बाद लोग ऊब जाते हैं। लेकिन iPod में कोई एल्गोरिदम या ट्रैक सजेशन नहीं होता है, बल्कि आप इसमें खुद अपनी पसंद की प्लेलिस्ट स्टोर कर सकते हैं। यानि आपको कौन सा म्यूजिक सुनना है कौन सा नहीं, ये सब कुछ आपके कंट्रोल में होता है।
यह भी पढ़ें: Flipkart Sale: iPhone 17 Pro Max खरीदने का शानदार मौका! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा बंपर डिस्काउंट; जानें ऑफर
ले जा सकते हैं आसानी से स्कूल
ज्यादातर स्कूलों स्मार्टफोन में ले जाना मना होता है। लेकिन iPod में सिम कार्ड, कैमरा या वाई-फाई जैसी कोई सुविधाएं नहीं होती है, जिसे स्टूडेंट्स आसानी से स्कूल और स्टडी रूम में ले जा सकते हैं और बिना किसी पाबंदी के अपने मन पसंदीदा गाना सुन सकते हैं।
बढ़ गई रीसेल वैल्यू
आजकल के युवाओं के बीच जैसे-जैसे iPod का ट्रेंड बढ़ रहा है, वैसे ही सेकंड-हैंड और ऑनलाइन ई-कॉमर्स मार्केट में इसकी कीमत भी बढ़ रही है। जो डिवाइस कुछ समय पहले बहुत कम दामों में मिल जाता था, अब वहीं iPod Classic, Nano और Mini मॉडल काफी महंगे दामों में बिक रहे हैं। इस डिमांड के कारण iPod की डिमांड और रीसेल वैल्यू काफी बढ़ गई है।