XElectron New Launch: XElectron ने अपने पोर्टेट मोनिटर पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए भारत में अपने नए पोर्टेबल मोनिटर की Arzopa सीरिज लॉन्च की है। इसमें कई अलग-अलग साइज डिस्प्ले वाले मॉनिटर शामिल हैं। ये मॉनिटर्स Full HD IPS डिस्प्ले के साथ आते हैं। जिसमें 178 डिग्री व्यूविंग एंगल मिलता है। Arzopa सीरीज के मॉनिटर मेटल बॉडी के साथ आते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन पोर्टेट मोनिटर्स में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने 14 इंच से लेकर 17.3 इंच तक के डिस्प्ले साइज वाले मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं, जिसके 14 इंच वाले मानिर्टर की कीमत 10,790 रुपये है, इसके 15.6-inch वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है, वहीं इसके 16.1-inch (60 Hz) वाले की कीमत 12,999 रुपये है। जबकि 16.1-inch (144Hz) वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है और सबसे बड़ा साइज 17.3-inch वाले मॉनिटर की कीमत भी 15,999 रुपये हैं। इन सभी मॉडल्स को आप अमेजन के जरिए खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी इन पर एक साल की वारंटी और डेडिकेटेड कस्टमर सपोर्ट दे रही है।
यह भी पढ़ें: Google New Feature: Android यूजर्स के लिए खुशखबरी, Google लाया Emergency Live Video फीचर, जानें कैसे करेगा काम
क्या-क्या है फीचर्स
वहीं फीचर्स की बात की जाए तो, सभी मॉनिटर्स में आपको Full HD IPS डिस्प्ले मिलता है। वहीं 16.1 इंच वाले मॉनिटर में डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। लेकिन बाकी सभी मॉडल्स 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। ये सभी मॉनिटर्स पतले और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आते हैं। ARZOPA सीरीज में मेटल बॉडी दी गई है, जिसमें बिल्ट-इन kickstand दिया गया है। इस स्टैंड के जरिए आप डिस्प्ले को किसी भी एंगल में एडस्ट कर सकेंगे।
क्या है स्पेसिफिकेशन
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual USB-C (power & video) व HDMI input दिया गया है। इसमें स्पीकर इंटीग्रेटेड है। इन सभी मॉनिटर्स का इस्तेमाल मोबाइल या हाईब्रिड सिस्टम के साथ किया जा सकता है। इन सभी मॉनिटर्स में आप आराम से अपना स्मार्टफोन, कैमरा और गेमिंग कंसोल कनेक्ट कर सकते हैं।