Xi Jinping Salary : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 7 साल बाद भारत पहुंचे हैं। नई दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में उनकी मौजूदगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संभावित मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें हैं। इसी बीच उनकी संपत्ति और वेतन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
कितनी है शी जिनपिंग की संपत्ति?
शी जिनपिंग की व्यक्तिगत संपत्ति को लेकर चीन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती। हालांकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों और विभिन्न अनुमानों के अनुसार, उनके परिवार से जुड़ी कुल संपत्ति 700 मिलियन डॉलर से 1.5 बिलियन डॉलर के बीच बताई जाती है। कुछ रिपोर्टों में यह आंकड़ा 1 अरब डॉलर से अधिक भी बताया गया है।
परिवार के पास बताई जाती है बड़ी संपत्ति
रिपोर्टों के मुताबिक, शी जिनपिंग के परिवार के पास रियल एस्टेट, निवेश और अन्य संपत्तियां मौजूद हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है और चीन सरकार की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें : BRICS में बनी सहमति के पीछे क्या है बड़ा संदेश, शाम 4 बजे आने वाले ऐलान पर टिकी नजर
एक साल में कितनी मिलती है सैलरी?
चीन के राष्ट्रपति की आधिकारिक सैलरी दुनिया के कई बड़े देशों के नेताओं की तुलना में काफी कम है। चीन के मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी मासिक बेसिक सैलरी 11,385 युआन है। इसे सालाना आधार पर देखें तो यह करीब 22,000 डॉलर के आसपास बैठती है।
दुनिया के नेताओं से तुलना
अगर अमेरिकी राष्ट्रपति की बात करें तो उन्हें सालाना 4 लाख डॉलर वेतन मिलता है। वहीं हांगकांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का वेतन भी शी जिनपिंग की तुलना में काफी अधिक बताया जाता है। इस लिहाज से चीन के राष्ट्रपति का आधिकारिक वेतन अपेक्षाकृत कम माना जाता है।
सरकार उठाती है अधिकांश खर्च
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के आवास, सुरक्षा, यात्रा और आधिकारिक कार्यक्रमों से जुड़े खर्च चीनी सरकार वहन करती है। यही वजह है कि उनकी व्यक्तिगत आय और सरकारी सुविधाओं को अलग-अलग देखा जाता है। BRICS सम्मेलन के दौरान भारत दौरे के बीच एक बार फिर उनकी संपत्ति और वेतन को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा हो रही है।