Yamaha New Launch: इंडिया यामाहा ने भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Yamaha EC-06 के नाम से पेश किया है। शुरुआत में यह स्कूटर चुनिंदा शहरों में Yamaha की Blue Square प्रीमियम डीलरशिप के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्कूटर 169 किमी की रेंज, दमदार मोटर और स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश की गई है। तो आइए जानते हैं कि इस स्कूटर को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ एक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें Bluish White कलर शामिल है। वहीं, इसके कीमत की बात करें, तो Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत 1,67,600 रखी गई है। सेफ्टी और ड्यूरेबिलिटी के लिए मोटर और बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है, जबकि बाकी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स IP65 रेटिंग के साथ आते हैं।
फुल चार्ज होने में 8 घंटे का समय
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर के सामान्य बिजली सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। फुल चार्ज होने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है। Yamaha बैटरी पर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी दे रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में Eco, Standard और Power जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा तंग जगहों में आसानी से चलाने के लिए रिवर्स मोड भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: Hyundai की ये SUV ब्रिकी में बनी नंबर 1, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
कितनी दमदार बैटरी
Yamaha EC-06 की बैटरी की बात करें तो इसमें 4 kWh की बैटरी लगाई गई है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ी गई है. यह मोटर 6.7 kW की पीक पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे इसकी टॉप स्पीड 79 kmph तक पहुंच सकती है. कंपनी का दावा है कि इसकी सर्टिफाइड रेंज 169 km तक है, जो रिवर इंडी से थोड़ी ज़्यादा है।
मिलते हैं ये फीचर्स
इस स्कूटर में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस और राइडिंग मोड की जानकारी मिलती है. LED लाइटिंग स्टैंडर्ड है। इसके अलावा 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें हेलमेट या रोजमर्रा का सामान रखा जा सकता है।