बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री ने पूरे माहौल को बदल दिया। जहां तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन सिर्फ 25 सीटों पर सिमट गया, वहीं बिहार की पिच पर योगी की रैलियों ने ऐसा तूफ़ान मचाया कि एनडीए को उम्मीद से ज्यादा बढ़त मिल गई। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीजेपी की यह जीत सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह योगी के 2027 यूपी मिशन का संकेत थी। योगी ने बिहार में जिस तरह माहौल बनाया, उससे साफ दिखा कि जनता उनके नेतृत्व और कानून-व्यवस्था वाले मॉडल को भरोसेमंद मान रही है।
राज्य सीमाओं से बाहर भी योगी का जलवा
बिहार में जिन 31 सीटों पर योगी ने सभाएं कीं, वहां का वोटिंग पैटर्न पूरी तरह बदल गया। 2020 में जहां इन सीटों पर एनडीए को 20 सीटें मिली थीं, वहीं 2025 में यह संख्या 26 पर पहुंच गई। महागठबंधन 11 से गिरकर सिर्फ 5 सीटों पर आ गया। दानापुर, मुजफ्फरपुर, सिवान और बक्सर जैसी सीटों पर जीत का अंतर कई गुना बढ़ गया। बक्सर में कांग्रेस की पिछली जीत को बीजेपी ने 28 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से पलट कर बड़ा झटका दिया। इन नतीजों ने विपक्ष को साफ संकेत दे दिया कि योगी की लोकप्रियता अब राज्य सीमाओं से बाहर भी असर दिखा रही है।
भारी भीड़ ने किया माहौल प्रभावित
योगी की रैलियों में उमड़ी भारी भीड़ ने भी माहौल को पूरी तरह प्रभावित किया। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि एक बदलता हुआ राजनीतिक मूड था। बिहार और यूपी के पूर्वांचल क्षेत्रों की सामाजिक और पारिवारिक कड़ियां हमेशा मजबूत रही हैं। इसलिए यूपी के गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ की तरफ से योगी का प्रभाव बिहार की सीमा पर भी तीव्रता से दिखाई दिया। यही वजह है कि रैली की भीड़ सीधे वोटों में बदली और विपक्ष की पूरी गणित गड़बड़ा गई।
योगी के ‘2027 मिशन’ का ट्रेलर
अब सवाल यह है कि बिहार में योगी की इस बड़ी जीत का असर यूपी 2027 पर कैसे पड़ेगा? राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह जीत योगी के ‘2027 मिशन’ का ट्रेलर है। पूर्वांचल हमेशा यूपी की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता है, और योगी ने बिहार में अपने प्रदर्शन से ये साबित कर दिया कि उनकी पकड़ सीमा पार जाकर भी वोटों में बदल सकती है। अब चुनौती विपक्ष के सामने है क्या वह 2027 तक योगी के इस बढ़ते प्रभाव का मुकाबला कर पाएगा या नहीं? क्योंकि मौजूदा हालात बताते हैं कि योगी का मास्टरप्लान अब यूपी में एक बड़ी राजनीतिक लहर बन सकता है।

इसे भी पढ़ें : Guwahati Test से पहले टीम इंडिया में संग्राम, Gambhir दुविधा में, Pant ने चला दिया 'ब्रह्मास्त्र'