WhatsApp Deleted Message: अक्सर ऐसा होता है कि व्हाट्सएप पर कोई मैसेज आता है, लेकिन इससे पहले कि आप उसे पढ़ें, सामने वाला व्यक्ति उसे Delete कर देता है। इसके बाद चैट में केवल “This message was deleted" लिखा दिखाई देता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि डिलीट किए गए मैसेज में क्या लिखा था, तो आपके एंड्रॉयड फोन का एक खास इन बिल्ट फीचर आपके काम आ सकता है।
क्या है ये खास फीचर
बता दें कि इस फीचर का नाम Notification History है। यह एंड्रॉयड फोन का एक ऐसा फीचर है, जो फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखता है। अगर किसी मैसेज का नोटिफिकेशन आपके फोन की स्क्रीन पर आया था और बाद में भेजने वाले ने उसे डिलीट कर दिया, तो नोटिफिकेशन हिस्ट्री में उसका टेक्स्ट रिकॉर्ड हो जाता है।
कैसे ऑन करें फीचर
इस फीचर को पहले से चालू करना जरूरी है। Google Pixel और Motorola जैसे फोन में इसे एक्टिव करने के लिए फोन की सेटिंग्स खोलें। इसके बाद नोटिफिकेशन विकल्प में जाएं और Notification History पर क्लिक करें और 'Use Notification History' का टॉगल ऑन (On) कर दें।
सैमसंग गैलेक्सी में कैसे करें ऑन
सैमसंग गैलेक्सी फोन में तरीका थोड़ा अलग हो सकता है। यहां सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन में जाएं। इसके बाद Advanced Settings पर टैप करें और Notification History को चालू करें।
यह भी पढ़ें: iPhone Warranty Check: नया या पुराना iPhone लेने से पहले चेक करें वारंटी, ये हैं 3 सबसे आसान तरीके
इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि मैसेज डिलीट होने से पहले इस सेटिंग का ऑन होना जरूरी है। इसमें नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड केवल पिछले 24 घंटे तक ही रहता है, इसके बाद पुराना डेटा अपने आप हट जाता है। वहीं, अगर आपने किसी व्यक्ति या ग्रुप का नोटिफिकेशन बंद कर रखा है, तो उसका मैसेज नोटिफिकेशन हिस्ट्री में नहीं दिखेगा। बता दें कि बहुत लंबे मैसेज का केवल शुरुआती हिस्सा ही नोटिफिकेशन में दिखाई दे सकता है।