Zareen Khan Mother Passed Away: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री की मां परवीन खान का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। जरीन खान की टीम ने हाल ही में उनकी मां के निधन की खबर दी है।
टीम ने पोस्ट की स्टोरी
जरीन खान की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि 'सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय श्रीमती परवीन खान, जरीन खान और सना खान की मां का 8 अप्रैल को निधन हो गया. साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी शेयर की, जिसमें बताया गया कि उनकी अंतिम विदाई 8 अप्रैल की सुबह 10 बजे पूरी होंगी।
पहले हुई बिल्ली की मौत
आपको बता दें कि जरीन खान ने देर रात एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। इसमें जरीन खान ने लिखा, 'मेरे बेबी ने आज सुबह ये दुनिया छोड़ दी और अपने भाई-बहनों से मिलने चली गई। रेस्ट इन पीस मेरा बच्चा, मेरा फैमबो, 18/07/2011 से 07/04/2026।' इसके साथ ही उन्होंने बिल्ली की एक तस्वीर भी दिखाई थी।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan jailer 2 Update: 'जेलर 2' में नहीं होगा बॉलीवुड के बादशाह का कैमियो, सामने आई यह बड़ी वजह
लंबे समय से अस्पताल में थीं भर्ती
रिपोर्ट्स के अनुसार, परवीन खान की तबीयत पिछले कुछ समय से लगातार खराब चल रही थी। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मां के अस्पताल में होने की जानकारी साझा की थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। जरीन खान ने खुद कई बार सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की सेहत के लिए प्रशंसकों से दुआ करने की अपील की थी। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अपनी मां के बेहद करीब थीं
जरीन खान अपनी मां के बेहद करीब थीं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती थीं। मां के निधन से अभिनेत्री पूरी तरह टूट गई हैं। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स और जरीन के फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।